झारखंड में प्रतिभाओं की कोई कमि नहीं है–आशा देवी


बलियापुर : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय विराट फूटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शहीद सूरज मुर्मू मेमोरियल आदिवासी क्लब कुशबेरिया के तत्वधान में किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने किया। सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी झारखंडवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की बधाई दी। उप प्रमुख ने कहा कि कोई भी प्रतियोगिता में जीत और हार लगा रहता है। जीतने वाली टीम को तो बधाई और उप विजेता टीम को मन छोटा नहीं करना है बल्कि कमियों को दूर करना है। जैसा कि बच्चन साहब की एक कविता है असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो। क्या कमि रह गई देखो और सुधार करो। कुछ किए बिना जय जयकार नहीं होती और कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती। उप प्रमुख ने गांव घर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने और हर तरह से सहयोग देने की बात कही। उन्होनें कहा कि झारखंड क्रिकेट, हॉकी, फूटबॉल सहित सभी खेलों में आगे है। आज नवोदित खिलाड़ी अष्टम उरांव ने देश का नेतृत्व कर झारखंड का मान बढ़ाया है। बलियापुर क्षेत्र में भी प्रतिभाओं की कमि नहीं है और यहाँ के लड़के लड़कियों ने खेल के क्षेत्र में कई आयाम गढ़े है। आज के इस टूर्नामेंट में कुल सोलह टीमों ने भाग लिया तथा फाइनल में रियांस क्लब विजेता और सत्यम इलेवन उपविजेता रहा। विजेता को बड़ा ट्राफी और दस हजार रु, उप विजेता को ट्राफी और सात हजार रु तथा सेमीफाइन के टीमों को तीन तीन हजार रु पुरस्कार स्वरूप दिया गया। मौके पर मुखिया डोली हांसदा, स्वपन कुमार महतो, नंद किशोर पाल, आजाद हांसदा, विश्वजीत महतो कमेटी के अध्यक्ष राजेश हांसदा, सचिव सुनील टुडू, कप्तान जीतेन किस्कु, उप कप्तान राहुल हांसदा, अनिल, मनोज, सरोज, राजेंद्र, राजु, रोहित, हेमलाल, प्रेम, अजय, भोला एवं कमेटि के सभी सदस्य मौजुद थे।

Related posts