![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1600,h_900/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221116-WA0014.jpg)
गोविंदपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार हाड़ी के नेतृत्व में गोविंदपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित करने के साथ-साथ आगामी 18 नवंबर को गोविंदपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गोविंदपुर बाजार स्थित हरदेवराम स्मृति भवन में आवश्यक बैठक आयोजित की गई,उक्त बैठक में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं प्रखंड प्रभारी वैभव सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मौके पर उपस्थित धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने गोविंदपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित करते हुए संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया एवं कहा कि जिला के सभी विधानसभा के सभी प्रखंडों एवं नगरों के पंचायतों एवं वार्डों में संगठन को धारदार सशक्त व मजबूत बनाने के साथ-साथ विस्तार करने के लिए सभी प्रखंडों एवं नगर अध्यक्षों से आह्वान किया एवं सभी नवनियुक्त प्रखंड के पदाधिकारीगणों को कांग्रेस पार्टी के विचारधाराओं को पंचायत के सभी गांवों में जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया आगे उन्होंने कहा की माननीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी की एक ऐतिहासिक पहल है,इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में प्रेम,भाईचारा, सद्भावना के साथ साथ देश को सशक्त और मजबूत बनाने का संदेश देने के साथ वर्तमान परिस्थिति में केंद्र सरकार की विफलता के कारण देश में व्याप्त महंगाई और बेरोजगारी एवं जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दे जिसका निराकरण करने में केंद्र सरकार विफल रही है,कांग्रेस पार्टी उस विषय वस्तु के साथ-साथ केंद्र सरकार की विफलताओं को लोगों तक ले जाने का काम भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से कर रही है, भारत जोड़ो यात्रा मैं लोगों का अपार समर्थन मिल रही है और करोड़ों लोग निरंतर इस यात्रा से जुड़ रहे हैं और निश्चित रूप से भारत जोड़ो यात्रा देश की एक नई दिशा और दशा तय करेगी, भारत जोड़ो यात्रा धनबाद जिला के सभी प्रखंडों में नगरों में निरंतर आयोजित की जा रही है,इसी कड़ी में दिनांक 18 नवंबर 2022 को गोविंदपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा बरवड्डा, चरकपत्थर से पकौड़ी बाजार लोहारवरवा होते हुए किसान चौक तक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया है, उक्त कार्यक्रम में निर्धारित समय पर पहुंचकर सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
आगे श्री सिंह ने अविलंब पांच मंडल अध्यक्ष का गठन एवं 15 दिनों के अंदर सभी पंचायतों में अध्यक्ष मनोनीत कर जिला कांग्रेस को सुनिश्चित रूप से समर्पित करने का निर्देश दिया है एवं उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की विस्तृत चर्चा की।
आगे गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार हाड़ी ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है और भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का अपार समर्थन मिल रही है और करोड़ों लोग निरंतर इस यात्रा से जुड़ रहे हैं,वर्तमान परिस्थिति में देश की केंद्र सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी में बेहताशा वृद्धि कर लोगों को कमर तोड़ने का काम किया है,भारत योडों यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की विफलताओं को लोगों तक ले जाने का काम करेगी और उन्होंने गोविंदपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा 18 नवंबर को आयोजित भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायतों एवं गांवों के आमजनों से उक्त भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
मौके पर प्रखंड प्रभारी वैभव सिन्हा,अनिल साव, किरीटी भूषण रूज,पप्पू कुमार तिवारी, अरुण सिंह चौधरी, विश्वनाथ बाउरी,अशोक दत्ता, रवि चौधरी, अजय हाडी,प्रकाश हाडी, मधुसूदन पंडित, मुकेश दास, निरंजन दूरी,गोपाल दास, गणेश दास,वीरेंद्र रवानी, जितेंद्र यादव,मुकेश हजरा,विक्की राय,बबलू गोप,अमित हाडी,सागर राय,शेख सरफराज,अजीज अंसारी,सतेंद्र कुमार,देवनारायण पंडित,मोहम्मद मीनाजउद्दीन,ख्वाजा आलम खान, टिंकू अंसारी,मनसूर आलम,वाई पी दत्ता, मोहम्मद हनीफ अंसारी, छोटू गोप पवन महतो, चंदन कुमार,परितोष कुम्हार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)