धनबाद:द ट्रेडिशनल शोतोकान कराटे डू एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा ओडिशा कटक स्थित जवाहरलाल नेहरू इऺडोर स्टेडियम में 26 से 27 नवंबर के बीच होने वाले राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में 2 खिलाड़ियों का कराटे चैम्पियनशिप के लिए चयनित किया गया। दोनों खिलाड़ी अपने प्रशिक्षक के साथ शुक्रवार को गोमो स्टेशन से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से कटक के लिए रवाना हुए। इस मौके पर धनबाद के सेंसाई कुंदन कुमार बॉसफौर ने बताया की निसार्थ विश्वास जो दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद कक्षा 2 के खिलाड़ी और सार्थक पराशर डी.ए.वी कोयला नगर धनबाद कक्षा 3 का खिलाड़ी है। दोनों खिलाड़ी निश्चित रूप से प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन कर धनबाद का नाम रोशन करेंगे।