धनबाद पब्लिक स्कूल मुख्य शाखा के 33 वें वार्षिक समारोह के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य अतिथि सिंफर के निदेशक प्रो अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि प्राकृतिक छटा के बीच अवस्थित डीपीएस विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर रहा है। यह विद्यालय विद्यार्थियों को हर विधाओं में पारंगत बना रहा है। ढांगी पहाड़ी की तलहटी अवस्थित यह विद्यालय सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। विशिष्ट अतिथि एसएनएमएमसीएच के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ डीपी भूषण ने कहा कि हर वर्ष यहां के विद्यार्थी मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षा में चयनित हो रहे हैं और कई सरकारी बड़े पदों में भी यहां के विद्यार्थियों का सेलेक्शन हुआ है। शिक्षा विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद अग्रवाला ने कहा कि सभी के सहयोग से ही विद्यालय शिखर तक पहुंचा है। अध्यक्ष शंभूनाथ अग्रवाला ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही विद्यालय का लक्ष्य है । सचिव सीए अनिल अग्रवाल ने कहा कि संस्थापक स्वर्गीय डॉ पीएन गुटगुटिया के सपनों को साकार करता हुआ यह विद्यालय नित्य प्रगति पथ पर अग्रसर है। छात्राओं की बालिकाओं समेत दैनिक विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रबंध समिति का उद्देश्य है। प्राचार्य शारदा महाजन ने कहा कि शिक्षा के अलावा खेलकूद में भी यहां के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है । इस अवसर पर वर्गों में प्रथम स्थान लाने वाले एवं विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान किया गया। मौके पर शिक्षा विकास ट्रस्ट के सचिव अनिल डालमिया, डीपीएस हीरक ब्रांच के अध्यक्ष रामप्रसाद कटेसरिया, विवेकानंद विद्यालय झरिया के अध्यक्ष ओमप्रकाश कासट, डीपीएस के कोषाध्यक्ष किशन अग्रवाल, उर्मिला गुटगुटिया, इंद्रमोहन मेनन, एमपी बंसल, राजेंद्र बंसल, पदम गुटगुटिया, फादर एलेक्स, शैलेश अग्रवाल, गगन दुदानी, समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दुर्गा स्तुति, रामायण, नेपाली नृत्य, पर्यावरण गीत , ऐलो दुर्गा मां, बाल मजदूरी, दिल है छोटा सा, सूरज ढलता जाए , मुझे जीने दो आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221217-WA0044.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221217-WA0048.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221217-WA0046.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221217-WA0049.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg?w=640)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=640%2C163)