किसान स्कूल की संस्थापक सावित्रीबाई फुले की जयंती सिजुआ में आरजेडी के वरिष्ठ नेता सह देवघर प्रभारी सुखदेव विद्रोही के आवास पर मनाया गया

जोगता 11न0,मे,भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक सावित्रीबाई फुले की जयंती 03 जनवरी मंगलवार को जोगता 11 नंबर सिजुआ में आरजेडी के वरिष्ठ नेता सह देवघर प्रभारी सुखदेव विद्रोही के आवास पर मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी गण्य मान्य लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रदांजलि दी। इस अवसर पर उनको याद करते हुए सुखदेव विद्रोही ने कहा है कि सावित्रि बाई फुले भारत के पहली महिला क्षिक्षक होने के साथ साथ बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थी। इस अवसर उनकी सहयोगी क्रांतिकारी महिला साथी फातिमा शेख के जीवनी पर भी प्रकाश डाले। इस जयंती समारोह में समाज के सभी बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो ने श्रदांजलीं दिया। मौके पर विनय पासवान,लखन भुइया, असलम मंसूरी, राजकुमार महतो मुन्नीलाल राम,विजय यादव,सियाराम भुइया,आशु रजवार,भुनेश्वर बाउरी, दिलीप पासवान,संजीव यादव,मंगल चौहान, हसीब खान,मो.आजाद,अनुज सिन्हा ,रवि विद्रोही उषा देवी, पिंकी देवी, उर्मिला देवी, गुड़िया देवी, रेशानी देवी मानो देवी, श्रदा देवी, पारी देवी, मखा देवी, मटूरवा देवी ,संजू देवी आदि ने तस्वीर पर पुष्पांकलि अर्पित कर नमक याद किया।

Related posts