गिरिडीह जिले में सर जे सी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह तथा प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज गिरिडीह का निर्माण किया जाना है। उक्त के आलोक में आज सचिव, उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड के द्वारा गिरिडीह प्रखंड के जरीडीह तथा गांडेय प्रखंड के धरमपुर गांव में जमीन चिन्हित करने को लेकर उक्त स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान माननीय विधायक गिरिडीह, माननीय विधायक गांडेय, उपायुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सीओ, गिरिडीह/गांडेय व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें।

