झरिया की बेटियों ने लहराया परचम



धनबाद/ झरिया एम.एस.मार्शल आर्ट ताइक्वांडो क्लब झरिया के नन्ही खिलाड़ियों ने द्वितीय राज्य महिला का ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लहराया परचम। एम.एस. क्लब के कोच अमित साव ने यह बताया कि यह प्रतियोगिता लोहरदगा के रामेश्वर वैली स्कूल में दो दिवसीय राज्य महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 21 और 22 जनवरी तक आयोजित की गई थी जिसमें अध्या कुमारी को अंडर 29 केजी में रजत पदक वैसे ही अंडर 35 केजी में रिद्धि साव एवं काव्य बरनवाल को कांस्य पदक और अंडर 38 केजी में रोशनी कुमारी यादव एवं श्रेयसी कुमारी झा को भी कांस्य पदक प्राप्त हुआ इस उपलब्धि में झारखंड राज्य के महासचिव संजय कुमार शर्मा एवं झारखंड राज्य के संयुक्त सचिव सुमीर कुमार शर्मा, मार्शल आर्ट के वरिष्ठ प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह एवं चीफ रेफरी अमर बावरी, विजय विश्वकर्मा प्रतियोगिता के आयोजक अशोक कुमार ने कोच अमित साव को एवं उनके खिलाड़ियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दिए की आगे चलकर झरिया धनबाद झारखंड का नाम पूरे देश से लेकर विदेश तक रोशन करें। धनबाद पहुंचने पर पूरी टीम के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित की जाएगी।

Related posts