सैल्यूट तिरंगा संगठन ने निकाला सैल्युट तिरंगा कार यात्रा



धनबाद:जनसंख्या नियंत्रण कानून लागु करने की मांग को लेकर रविवार को सैल्यूट तिरंगा संगठन ने झरिया कतरास मोड़ से तिरंगा यात्रा निकाली. नेतृत्व सैल्यूट तिरंगा संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी सह भाजपा नेता रमेश पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष रंजन चौधरी ने किया. यह यात्रा झरिया, बस्ताकोला, धंसार, बैंक मोड़, सिटी सेंटर होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची. रमेश पांडेय ने कहा कि सैल्यूट तिरंगा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में रविवार को करीब 1000 स्थानों पर तिरंगा कार रैली निकालकर भाजपा की केंद्रीय सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने की मांग की गई है.
सरकार से अनुरोध करते हैं कि जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू की जाए। भारत की जनसंख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है इस कारण देश के विकास में अवरोध हो रहा है उस पर तत्काल अंकुश लगाकर हम दो हमारे दो का फार्मूला लागू किया जाए। सैल्युट तिरंगा कार यात्रा में संगठन के प्रदेश प्रवक्ता बॉबी पांडे, जिलाध्यक्ष फुल जोशी समेत संगठन के अन्य सदस्य यात्रा में शामिल थे।

Related posts