Dhanbad:पुराना कांग्रेस कार्यालय को खुलवाने के लिए लगातार नौवें दिन धरना

Dhanbad Jharkhand news City news

धनबाद: शुक्रवार को धनबाद के राजेंद्र पथ स्थित पुराना कांग्रेस कार्यालय के गेट के सामने पुराना कांग्रेस कार्यालय को खुलवाने के लिए लगातार नौवें दिन भी धरना जारी रहा। आज का धरना कार्यक्रम भूली नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रौशन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष संतोष सिंह, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव रविंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव बैभव सिन्हा सहित प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित थे।
उक्त धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुराना कांग्रेस कार्यालय को खोलने को लेकर प्रतिदिन जिला के सभी प्रखंड/नगर कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रतिदिन क्रमवार तरीके से पुराना कांग्रेस कार्यालय के गेट के सामने शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज धरना कार्यक्रम के नौवां दिन भूली नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में धरना दिया गया एवं धरना के माध्यम से कांग्रेस कार्यालय नहीं खुलने तक जिला के तमाम सभी कांग्रेसजन द्वारा संकल्प लेते हुए इसी तरह बंद कांग्रेस कार्यालय के सामने निरंतर धरना पर बैठने का काम करेगें।
धरना कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि तत्कालीन झारखंड की पूर्व भाजपा सरकार ने एक साजिश रच कर लगभग 11 वर्ष पूर्व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान को ठेस पहुंचाते हुए हमारे धरोहर और संगठन के मंदिर को एक साजिश के तहत बंद कराने का काम किया है।
प्रदेश सचिव बैभव सिन्हा ने कहा की कांग्रेसजनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए झारखंड सरकार के साथ-साथ कैबिनेट में कांग्रेस के मंत्रियों को इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए कैबिनेट में अविलंब प्रस्ताव पास करा कर कार्यालय को खोलने का आदेश निर्गत करना चाहिए।धरना कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने कहा कि भाजपा के द्वारा की गई साजिश के तहत लगभग 11 वर्ष पूर्व कांग्रेस कार्यालय को बंद कराया गया था यह कांग्रेसजनो के आस्थाओं से जुड़ा हुआ है और इसे अविलंब कैबिनेट में पास करा कर कार्यालय को खोला जाना चाहिए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव रविंद्र वर्मा,प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा,रविरंजन सिंह, प्रदेश डेलीगेट मनोज यादव,ललन चौबे, दिनेश सिंह महिला कांग्रेस अध्यक्षा सीता राणा, पप्पू तिवारी, सतपाल सिंह ब्रोका, गंगा वाल्मीकि, कामता पासवान, अजय पासवान,अनुज चौहान, अरुण दास, अक्षय कुमार, अरुण मंडल, विशाल महतो,अजय चौधरी, गुड़िया देवी, प्रमोद पासवान, सुनील पासवान, नंदकिशोर प्रसाद ,गीता सिंह,रवि यादव, सुनीता देवी, रिंकू देवी ,मुस्कान कुमारी समेत दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related posts