सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन रेगुलेशन को चुनौती
नई दिल्ली।आयुर्वेद डॉक्टरों को dental procedures को करने की अनुमति देने वाली सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन रेगुलेशन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी है। देशभर के डेंटिस्ट्स के हित के लिए डॉ विवेक कुमार द्वारा कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी गई है।
सेंट्रल काउंसिल फॉर इंडियन मेडिसिन वर्ष 2020 में एक संशोधन किया गया हैं, जिसके द्वारा आयुर्वेद डॉक्टरों को dental procedures
करने की अनुमति दी गई है। विनियमन से पहले ऐसी प्रक्रियाएं केवल dentists द्वारा ही की जा सकती थीं। देश भर के dentists के अधिकारों की रक्षा के लिए डॉ विवेक कुमार आगे आये हैं।
डॉ विवेक जो भारतीय दंत चिकित्सा परिषद के कार्यकारी समिति सदस्य, झारखंड राज्य दंत चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष और इंडियन डेंटल एसोसिएशन, झारखंड शाखा के सचिव हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उस मामले में हस्तक्षेप किया जिसमें विनियमों को चुनौती दी गई थी। डॉ. विवेक कुमार ने अपनी याचिका में इस तथ्य को सामने रखा है कि dental procedures को करने के लिए एक dentists को पांच साल की अवधि के लिए प्रशिक्षण और अध्ययन से गुजरना पड़ता है।नये नियमन के माध्यम से आयुर्वेद चिकित्सक बिना अधिक प्रशिक्षण के ऐसी प्रक्रियाएं कर सकता है। आयुर्वेद चिकित्सकों को ऐसी प्रक्रियाओं को करने की अनुमति देने से रोगियों के स्वास्थ्य पर विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है।
देश के डेंटिस्ट्स के हित के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे डा विवेक कुमार
झरिया और पुटकी में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद..एक धंधेबाज गिरफ़्तार,दूसरा फरार..केस दर्ज
झरिया और पुटकी में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद..एक धंधेबाज गिरफ़्तार,दूसरा फरार..केस दर्ज