Posted by Dilip pandey
धनबाद:-झरिया के पूर्व विधायक तथा मजदूर नेता स्व सूर्यदेव सिंह के पुत्र संजीव सिंह को बुधवार को एंबुलेंस से धनबाद कोर्ट लाया गया और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह तथा अन्य के हत्या के आरोप में जेल में बंद संजीव सिंह को वर्ष 2014 में झरिया में चुनाव के दौरान पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज के आरोप में चुनाव आयोग के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। उस वक्त संजीव सिंह झरिया विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार थे। उक्त मामले में आज धनबाद न्यायालय में छह गवाहों का परीक्षण हुआ। जिसमें संजीव सिंह पर आरोप साबित नहीं हो सका। जिसके उपरांत न्यायालय ने पूर्व विधायक संजीव सिंह को इस मामले में दोषमुक्त करार दे दिया है।