Dhanbad:20 वर्षो से गांठ से पीड़ित महिला का सदर अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन

Posted by Dilip pandey

पिछले 20 वर्षों से अपनी पीठ पर हुई एक गांठ से पीड़ित 60 वर्षीय गौरी देवी का सदर अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न हुआ।

इसकी जानकारी देते हुए डीआरसीएचओ डॉ संजीव कुमार ने बताया कि गौरी देवी पिछले 20 वर्षों से अपनी पीठ पर एक गांठ को लेकर बहुत परेशान थी। उन्होंने इसके इलाज के लिए कई जगह परामर्श लिया। परंतु पैसों की कमी के कारण वे अपना इलाज नहीं करा पा रही थी।

कुछ लोगों ने उनको सदर अस्पताल में चिकित्सक से मिलने की सलाह दी। सलाह पर वे सदर अस्पताल पहुंची। यहां डॉ संजीव गोलाश ने मरीज की जांच की और उसके उपरांत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।

आज मरीज का ऑपरेशन कर गांठ को निकला गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत सामान्य है।

Related posts