Posted by Dilip Pandey
दुमका: रविवार को कांग्रेस भवन दुमका में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आमजनों के साथ सीधा संवाद करने के कार्यक्रम को लेकर एक बैठक की गई।इस बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के प्रभारी रविंद्र वर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविंद्र वर्मा ने कहा की राहुल गांधी का यह अभियान जिसमें लोग सुल्तानगंज से बाबा धाम 105 किलोमीटर की यात्रा में थक जाते हैं इनकी सेवाओं के लिए जगह-जगह शिविर लगाए जाते हैं तब जाकर कहीं 8 दिन में यह यात्रा पूरी होती है वही हमारे नेता राहुल गांधी ने 3570 किलोमीटर की पदयात्रा कर भारत को यह संदेश दिया कि यदि व्यक्ति ठान ले तो कोई भी काम असंभव नहीं प्रभारी महोदय ने कहा की राहुल गांधी की यात्रा भारत जोड़ो यात्रा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने को लेकर थी कन्याकुमारी से कश्मीर तक उन्होंने अथक मेहनत कर देशवासियों को प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया है। जबकि देश में नफरत का माहौल तैयार हो रहा है उसी स्थिति में ऐसी स्थिति में हम कांग्रेस के सिपाहियों का यह फर्ज बनता है की हम गांव गांव घर घर जाकर मोहब्बत का पैगाम दे उनकी समस्याओं को सुनें उनके उसका समाधान का इंतजाम करें और देश के कोने कोने तक इस बात को पहुंचाने में सफल हो की प्रेम से सब कुछ जीता जा सकता है उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस कभी भी कमजोर नहीं हुई हम चुनाव में जाने की सोचते हैं परंतु हमारी तैयारी क्या है इस पर हर कार्यकर्ता को सोचना चाहिए कांग्रेस की विचारधारा देश हित में लोकहित में और सभी जातियों के हित में होती है क्योंकि हमारा देश एक संपूर्ण प्रभुत्व वाला देश है और हमें इसकी गरिमा का ख्याल कर आगे बढ़ते रहने की सोच रखनी चाहिए बैठक की शुरुआत जिलाध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी ने ने किया और कहा की झारखंड के दुमका जिले में हम काफी मजबूत हैं और राष्ट्रीय स्तर पर हो या प्रदेश स्तर पर ऐसे ही कार्यक्रम हम दुमका वासियों को मिला है हमने बखूबी निभाया है। रविवार के इस कार्यक्रम की जो शुरुआत की गई है वह भी हम शत प्रतिशत पूरा करेंगे और हमारे कार्यकर्ता जो हमारी रीढ़ की हड्डी है घर घर तक जाकर राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाएंगे। रविवार को दुमका जिला में कार्यक्रम की शुरुआत की गई और इसके तहत दुमका जिले के वरिष्ठ स्मृति शेष कांग्रेसी शत्रुघन सिंह के आवास पर जाकर उनकी धर्मपत्नी को माला पहना कर और शॉल देकर सम्मानित किया। साथ ही दुमका जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी मिथिलेश झा के आवास जाकर उनको भी सम्मानित किया गया और राहुल गांधी के अभियान में शामिल होने एवं उनके भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित बातें कही गई कार्यक्रम में राजा मरांडी, प्रेम कुमार साह, शमशाद अंसारी, युगल किशोर सिंह, अरविन्द कुमार, संजीत सिंह, महबूब आलम, शहरोज़ शेख, टिंकू अली इमाम, सुनील किस्कू, किशोर कुमार, भास्कर झा, सुनील हेम्ब्रम, छबी बागची, रोमी इमाम,राजीव जायसवाल, मजीद अंसारी, पोलूस सोरेन, सुबोध मंडल, विजय मरांडी, श्याम सुंदर भगत, विमल बेसरा, योगानंद सरकार, खुर्शीद आलम, मार्था हांसदा, ममता देवी, जोसेफ टुडू, आशीष सिंह, अमित सिंह, संजय बेसरा, कलाम अंसारी, संतोष सिंह, अविनाश यादव, सनय चौबे, अनुज प्रकाश मुर्मू, रवि वर्मा,अब्दुल राजा, परमेश्वर हांसदा, संजय कुमार टुडू के साथ अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।