निगम क्षेत्र के ज्वलंत समस्याओं का निदान करें नगर आयुक्त : आनंद महतो

Posted by Dilip Pandey

धनबाद: शनिवार 12 अगस्त मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने आज सरायढेला क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान केंद्रीय चिकित्सालय सरायढेला, नूतनडीह चौक के पास कामरेड ए के राय चौक का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि कामरेड ए के राय एक महान व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी सादगी और विचार आज भी जीवित है। कोयलांचल के युवाओं को उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है। 13 अगस्त को गांधी सेवा सदन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें नगर निगम की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा – परिचर्चा की जाएगी।साथ ही 21 अगस्त को निगम कार्यालय घेराव प्रदर्शन को लेकर एक तैयारी कमेटी बनाई जाएगी।
दौरा क्रम में मुख्य रूप से मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन महतो, जिला सचिव राणा चटराज, उपाध्यक्ष संदीप कौशल, सत्यनारायण सिंह, रामप्रकाश महतो, भक्तु महतो, राजु महतो, मंटु महतो, बिमल महतो आदि शामिल थे।

Related posts