झारखंड राज्य जूडो चैम्पियनशिप मे राजकमल स.वि.मंदिर के यश राज ने जीता स्वर्ण

Posted by Dilip Pandey

राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता केरल हेतु चयनित

धनबाद:रामगढ के पटेल छात्रावास मे 11 से 13 अगस्त तक आयोजित झारखंड राज्य सब जूनियर वा जूनियर जूडो प्रतियोगिता मे राजकमल सरस्वती विधा मंदिर कक्षा नवम के छात्र यश राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद जिला के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया।इसकी जानकारी देते हुए धनबाद जिला जूडो संघ के सचिव सह राजकमल स.वि.मंदिर के शारीरिक आचार्य पप्पू कुमार ने बताया की इस चैम्पियनशिप का उद्घघाटन रामगढ के उपायुक्त चंदन कुमार ने किया इस अवसर पर झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष वा पूर्व मंत्री के.एन.त्रिपाठी उपस्थित थे।दो दिनों तक चले राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मे पुरे राज्य से लगभग 400 खिलाड़ी सम्मिलित हुए।समापन समारोह 13 अगस्त को आयोजित की गई जिसमें ब्रिगेडियर शैलेश शती मुख्य अतिथी,साथ ही जूडो संघ के महासचिव परीक्षित तिवारी,जिला खेल पदाधिकारी मार्क् हेम्ब्रम उपस्थित थे।
ओभर ऑल मे बोकारो प्रथम, रांची द्वितीय वा रामगढ तृतीय स्थान पर रही।यश राज के स्वर्ण जितने से दिसंबर माह मे केरल मे आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जूडो चैम्पियनशिप मे भाग लेने की पात्रता मिल गई है।यश राज की इस उपलब्धि पर राजकमल स.वि.मंदिर की प्रबंध समिति,प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा,उप प्राचार्य मनोज कुमार, उमा मिश्रा,प्रभारी कमल नयन,पार्थं सारथी सरकार ने अपनी शुभकामनांए दी है।

Related posts