मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने हजारों की संख्या में नगर निगम कार्यालय में घेराव – प्रदर्शन किया

Posted by Dilip Pandey

कोयलांचल प्रदूषण के चपेट में : आनंद महतो

पूरा निगम कूड़े कचरे के ढेर में : जगदीश रवानी

ये घेराव – प्रदर्शन आम जनताओं का आक्रोश : बबलू महतो

धनबाद: सोमवार 21 अगस्त को मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिला कमेटी की ओर से आज 55 सूत्री मांगों के समर्थन में नगर निगम कार्यालय के बाहर घेराव – प्रदर्शन किया। इसके पूर्व जुलूस गोल्फ ग्राउंड से हजारों की संख्या में लोग निकले।पार्क मार्केट हीरापुर, रणधीर वर्मा चौक,एसएसएलएनटी कॉलेज होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। घेराव -प्रदर्शन की अध्यक्षता मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो ने की एवं संचालन जिला सचिव राणा चटराज ने किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो एंव विशिष्ट अतिथि मायुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश रवानी शामिल थे। घेराव – प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। नगर आयुक्त के पास कोई दूरदर्शिता नहीं है। धनबाद का कचरा कभी ग्रामीण क्षेत्र तो कभी लोयाबाद, झरिया के हरियाली शुद्ध वातावरण क्षेत्र में डंप करना चाह रहे हैं। इससे पता चलता है कि निगम कचरा डंपिंग में कितना गंभीर है। निगम क्षेत्र के धनबाद, कतरास,सिंदरी झरिया, छाताटांड़ अंचल के मुख्य मार्ग की नियमित सफाई, पानी छिड़काव नहीं होने के कारण पूरा कोयलांचल प्रदूषण की चपेट में है । सड़कों पर बरसात का पानी जमाव हैं तो कहीं बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील है। नई सड़के बनती है और एक साल में सड़क टूटना शुरू हो जाता है l स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी ठीक-ठाक नहीं है। कहीं जल रहा है तो कहीं बुझा हुआ है l निगम का चुनाव 5 वर्ष से अधिक हो गया हैं ।अविलंब झारखण्ड सरकार नगर निगम का चुनाव कराएं। विशिष्ट अतिथि मायुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश रवानी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में खटकर खाने वाले मजदूर किसानों की हालत खस्ता है करोना काल में मजदूरों से प्रतिदिन कार्य लिया, जैसे ही बीमारी शिथिल हुआ। सभी मजदूरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। जबकि झारखंड सरकार का घोषणा है कि स्थानीय मजदूरों को 75% नियोजन या स्थानीय क्षेत्र के कार्य में मजदूरों से कार्य लिया जाए, लेकिन दुर्भाग्य हैं कि मजदूरों के साथ निगम एवं निगम के ठेकेदार सौतेला व्यवहार कर रहा है। पूरा निगम क्षेत्र कूड़े कचरे का ढेर में बैठा है। नालियों में ब्लीचिंग पाउडर आदि मच्छर मारने की दवा का छिड़काव नहीं होने के कारण लोग बीमारी से ग्रसित हैं। गरीब तबके के लोग समय से पहले काल के गाल में समा रहे हैं।मासस केंद्रीय सचिव बबलू महतो ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के अधिकांश वार्डो में सड़कों को काटकर पाइपलाइन बिछाई है परंतु खोदे गड्ढे का कचरा सड़कों पर फैली हुई है l पूरा क्षेत्र प्रदूषित हो गया है।निगम क्षेत्र में ठेकेदार बम बम आम जनता त्राहिमाम है। कागज में योजनाएं बनती है। धरातल में नजर नहीं आ रहा है। निगम क्षेत्र में व्यवसायियों का ट्रेड लाइसेंस रिनुअल कराने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में आम जनताओ को काफी परेशानी हो रही है। किसानों को खाद बीज से वंचित होना पड़ रहा है। बी सी सी एल निगम क्षेत्र में मनमानी कर रहा है। रैयतों का हक अधिकार को छिना जा रहा है। यह घेराव – प्रदर्शन आम जनताओं का आक्रोश है।
घेराव – प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिप सदस्य बादल बाउरी, दिल मोहम्मद,सुबूर गोराई, ए एम पाल,शेख रहीम,मायुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप कौशल, राजू महतो. हेमलता देवी, बिजली देवी, पार्वती चक्रवर्ती,सुरजीत चंद्रा, अशोक यादव, प्रिंस सिंह,याकूब अंसारी, निरंजन महतो, देवीलाल महतो, सुखलाल महतो, सुभाष महतो,भगत राम महतो, मोहम्मद अख्तर, कारू यादव, सुरेश दास,शीतल दत्ता, भूषण महतो, अखिलेश महतो, दिनेश महतो, रामप्रवेश यादव, हरे मुरारी महतो, वीरेन गोराई, मोतीलाल हेंब्रम, रंजीत यादव, मुकेश महतो, हीरालाल महतो, संतोष रवानी, सुनील महतो, देवाशीष पांडे, कृष्णा दा, चेतू महतो, अजय महतो, भक्तों महतो, रामप्रकाश महतो, मंगल महतो, सीमा देवी, शष्टि महतो, विकास साव, हिमांशु मंडल, काशीनाथ मंडल, अरविंद तिवारी, प्रभास पाल, गुरुपद कुंभकार, शंकर प्रमाणिक,चंदन भूमिहार, कृष्ण कुमार उर्फ लल्ला,अमन चौहान आदि शामिल थे ।

Related posts