बोकारो/ उपरघाट :- विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत निवासी प्रवासी मजदूर हेमलाल महतो का शव पहुंचा पैतृक गांव पहुंचते ही मचा कोहराम,बताते चलें कि विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के जोबर गांव के पारटांड़ के 35 वर्षीय हेमलाल महतो की मौत 26 सितंबर को कैमरून में हो गयी थी। मृतक वहां ट्रांसरेस लाइटिंग लिमिटेड की कंपनी में कार्य करता था। बताते चले की मजदूर को 5 सितंबर को भारत से ट्रांसमिशन में काम करने के लिए कैमरून ले गया था। प्रवासी मजदूर की मौत के बाद ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से 5 लाख रुपये दी जा रही है। लेकिन परिवार की सहमति नहीं होने पर हजारीबाग सदर अस्पताल के मोर्चरी मैं रखा गया लगातार जोबर मुखिया चेतलाल महतो, मुखिया संघ के अध्यक्ष उत्तम महतो, झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय संगठन मंत्री महेंद्र उर्फ माही पटेल समाजसेवी विजय प्रसाद और सिकंदर अली कुमार धर्मेन्द्र महतो के प्रयास से कंपनी के द्वारा परिवार को 12 लख रुपए की चेक दी गई उसके बाद परिवार के लोगों ने मृतक के शव को स्वीकार किया और आज पैतृक गांव में दाह संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे दो बच्चे एवं पत्नी को छोड़ गया।
प्रवासी मजदूर हेमलाल महतो का शव पहुंचा पैतृक गांव, माहौल हुआ गमगीन
झरिया और पुटकी में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद..एक धंधेबाज गिरफ़्तार,दूसरा फरार..केस दर्ज
झरिया और पुटकी में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद..एक धंधेबाज गिरफ़्तार,दूसरा फरार..केस दर्ज