घरेलू विवाद में महिला ने खुद को मारी गोली, पति को पुलिस ने लिया हिरासत में

घरेलू विवाद में महिला ने खुद को मारी गोली, पति को पुलिस ने लिया हिरासत में

Dhanbad:(धनबाद) के गोमो हरिहरपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने घायल महिला को तुरंत धनबाद SNMMCH अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका महिला का नाम नाम प्रतिमा गुप्ता है ,वही स्थानीय लोगो ने बताया कि घटना के समय प्रतिमा अपने पति और सास के साथ घर में थीं। अचानक गोली लगाने की बात आई आनन फानन में घायल को अस्पताल में लाया साथ ही कहा पहले महिला के साथ घर में किसी तरह का विवाद की बात सामने नहीं आया था साथ ही अभी तक पिस्टल बरामद नहीं हुआ है, और पुलिस पिस्टल की तलाश के साथ मामले की जांच में जुट गई है । वही इस घटना के बाद पुलिस ने मृतका के पति रौनक गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। पति और परिवार के अन्य सदस्यों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। वही स्थानीय लोगों ने घायल महिला को SNMMCH अस्पताल पहुंचाया । पड़ोसियों ने बताया कि परिवार में पहले किसी तरह का विवाद की खबरें सुनने को नहीं मिला थीं। अचानक इस तरह की घटना समझ से परे हैं।

Related posts