झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत इस वर्ष ग्रीन राशन कार्ड निर्माण करने में धनबाद जिले का लक्ष्य 140% रहा। वहीं वर्ष 2020-21 में धान अधिप्राप्ति की उपलब्धि 134% रही।इसकी जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री भोगेंद्र ठाकुर ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2020 में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 70000 क्विंटल था। जिसके विरूद्ध 3484 कृषकों ने अधिप्राप्ति केंद्रों में कुल 94336.07 क्विंटल धान विक्रय किया। इसके लिए किसानों को 19 करोड़ 33 लाक 88 हजार 941.46 रुपए का समर्थन मूल्य बोनस सहित भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2021-22 के लिए अधिप्राप्ति केंद्रों का चयन कर मिल के साथ सम्बद्ध करते हुए धान अधिप्राप्ति कार्य को प्रारंभ कर दिया गया है। पिछले वर्ष तक निबंधित 9941 किसानों के अतिरिक्त नए किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए निबंधन कार्य प्रारंभ किया गया है।इसी प्रकार झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिले का अधिकतम लक्ष्य 122066 है। इसके विरूद्ध 65592 ग्रीन राशन कार्ड का निर्माण करते हुए 170914 सदस्यों को अच्छादित किया गया। जो लक्ष्य का 140% है।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत जिले में अब तक कुल 18,68,919 सदस्यों को अच्छादित करते हुए 4,00,224 पीएच कार्ड तथा 32,951 अंत्योदय कार्ड का निर्माण किया गया है। इन कार्ड धारियों को हर महा चावल, गेहूं, किरासन तेल तथा समय-समय पर नमक एवं चीनी निर्धारित मात्रा में वितरित की जा रही है।जिले में 2 लाख 31 हजार 489 राशन कार्ड को रद्द करते हुए 7 लाख 92 हजार 477 सदस्यों को विलोपित किया गया है। जिसमें विगत 2 वर्षों में लगभग 1987 डुप्लीकेट यूआईडी तथा छह महीने से खाद्यान्न उठाव नहीं करने वाले 12903 राशन कार्ड सम्मिलित है। साथ ही बिना आधार वाले 62194 सदस्यों का नाम ऑनलाइन हटाया गया है। अब रिक्तियों को भरते हुए योग्य लाभुकों को आच्छादित किया जा रहा है।वित्तीय वर्ष 2020-21 में सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत 355375 साड़ी, 226088 धोती तथा 129738 लूंगी का वितरण किया गया है।

