भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हजारीबाग द्वारा सदर विधायक कार्यालय में समारोह के रूप में मनाया गया संत रैदास जयंती





हजारीबाग शिरोमणी गुरु रैदास जयंती के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जाति मोर्चा, हजारीबाग के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी की अध्यक्षता में स्थानीय विश्वेश्वर दयाल पर अवस्थित सदर विधायक मनीष जायसवाल के कार्यालय सभागार मे भव्य जंयती समारोह का आयोजित किया गया। जिसमें बतौर अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका जूही और हजारीबाग के पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जीतन राम, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दामोदर प्रसाद, जिला मंत्री मूलचंद साव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद, सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, अनिल मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर और संत शिरोमणी गुरु रैदास जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण कर नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेन्द्र राम बिहारी ने जयंती समारोह पर विषय प्रवेश करते हुए इसे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आधार पर जिले के हर मंडलों के साथ अन्य प्रमुख जगहों पर आयोजित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति के कल्याण और उत्थान हेतु कटिबद्ध है और सदैव हमारे हित में कार्य करती हैं। समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व जीप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने कहा की जात – पात से ऊपर उठकर समाज को इंसानियत के बंधन में बंधकर एक सूत्र में पिरोने का को राह संत रैदास जी ने देखा था वह वर्तमान समाज में हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। तभी ऐसे संतों के संत की आत्मा को शांति मिलेगी और समाज में सामाजिक समरसता का संचार होगा। अन्य अतिथियों ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। समारोह के आयोजन के प्रभारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री रंजीत कुमार और जिला मंत्री शंकर कुमार दास रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रंजीत कुमार ने किया तो धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री पप्पू पासवान के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के लखन राम हरी, प्रयाग राम मिर्धा, शंकर कुमार दास, वार्ड पार्षद सुबोध पासवान, पूर्व जीप सदस्य बुधन राम, पप्पू पासवान, प्यारी रविदास, श्रवण कुमार, महेंद्र दास, दिलीप कुमार राम, उमेश राम, कल्लू राम, परमेश्वर भोक्ता, बिरजू राम, रामेश्वर दास, राजू रविदास, प्रवीण कुमार पासवान, कुमुद कुमार पासवान, जितेंद्र कुमार राम, चंदन कुमार राम, सरजू राम, प्रेम राम, परमेश्वर राम, प्रभु राम, राजकुमार राम, सूरज राम, प्रदीप राम, अशोक राम, नागो राम, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Related posts