अगर झारखंड को बचाना है तो शिबू सोरेन के परिवार की विदाई बेहद जरूरी – बाबूलाल मरांडी




नेता अपने पद का दुरुपयोग करते हुए हेराफेरी में जुटे हैं – बाबूलाल


पाकुड़ :—- स्थानीय परिसदन भवन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की यदि झारखंड को बचाना है तो झारखंड से गठबंधन की सरकार शिबू सोरेन के परिवार को विदाई देना बेहद जरूरी है, अन्यथा झारखंड के लोग ठगे जाते रहेंगे। इनके कथनी करनी में अंतर है। झारखंड में किए गए वादे सिर्फ वादे बन कर रह गए।

*26 महीने में कोई विकास नहीं*

मरांडी ने प्रेस को संबोधित करते हुए आगे कहा कि झारखंड सरकार के 26 महीनों में कोई विकास नहीं हुआ। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जब से जेएमएम की सरकार बनी है, चतुर्दिक लूट खसोट का वातावरण बन गया है। हत्या बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हुआ है। ना कोई नौकरी ना कोई बहाली, नेता अपने पद का दुरुपयोग करते हुए हेराफेरी में जुटे हैं । लोहा, कोयला, बालू की चोरी कराई जा रही है। बिना रॉयल्टी के फाइन दिए चालान जारी किया जा रहा है। अनाज की कालाबाजारी हो रही है। डाकिया योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा है।

*मॉब लिंचिंग के घटनाओं में इजाफा*

उन्होंने कहा कि झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटना में वृद्धि हुई है। सिमडेगा और बरही की घटना से प्रतीत होता है कि कानून यहां मजाक बनकर रह गया है। सरकारी कार्यालय में बिना लक्ष्मी के कोई भी कार्य संभव नहीं है। झारखंड की इतिहास में यह पहली बार होगा कि झारखण्ड में खनिज संपदा का व्यापक मात्रा में लूटने का काम किया जा रहा है। यदि संथाल परगना को बचाना है,झारखंड को बचाना है तो झारखंड से इस मिली जुली सरकार को विदाई देना बहुत जरूरी है, अन्यथा ये राज्य सिर्फ पन्नों में सिमट कर रह जाएगा।
फ़ोटो:-

Related posts