पबरा में 350 बोझा धान जलकर खाक भुक्तभोगी बसंती देवी के समक्ष भूखमरी सी बनी स्थिति

–पबरा में 350 बोझा धान जलकर खाक
–भुक्तभोगी बसंती देवी के समक्ष भूखमरी सी बनी स्थिति

कटकमसांडी (हजारीबाग) पबरा में खलिहान मे रखे 350 बोझा धान जलकर खाक हो गई। अगलगी की घटना बूधवार के देर शाम तब घटी, जब भुक्तभोगी बसंती देवी घर में रात का खाना बना रही थी। पड़ोसी ने खलिहान मे रखे धान के बोझा जलने की सूचना दी। बसंती देवी को खलिहान पहुंचने के पहले आग विकराल रूप ले चुकी थी और धान का बोझा जल चुक था। इधर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सरजू राम ने अंचल के आपदा राहत कोष से गरीब महिला को मुआवजा दिलाने की मांग की है। भुक्तभोगी महिला बसंती देवी ने बताया कि धान के बोझा जल जाने से हम सड़क पर आ गए हैं। सालभर का अनाज जलने से मेरे परिवार के समक्ष भूखमरी की स्थिति बन गई है।

Related posts