![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230904-WA0007-240x172.jpg)
Posted by Dilip Pandey
सिंदरी: रविवार को क्रीड़ा भारती खेल महोत्सव अंतर्गत सिंदरी कल्याण केंद्र ग्राउंड में एक दिवसीय बास्केटबाल तथा रस्सा कस्सी टूर्नामेंट आयोजित की गई।जिसमें पंकज सिंह संयोजक एवं पर्यवेक्षक क्रीड़ा भारती संपर्क प्रमुख कौशल कुमार थे।मुख्य अतिथि देवदास अधिकारी संपदा अधिकारी एफ सी आई एल, विशिष्ट अतिथी शकुंतला मिश्रा क्रीड़ा भारती मातृशक्ती ,इंद्रमोहन सिंह वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी ,मो. ईमाम खां , अरविंद पाठक, विवेक कुमार ,अभिजीत मिश्रा, आजाद सिंह,विवेक कुमार थे। बॉस्केट बॉल में 8 टीमो मदर टेरेसा हाई स्कूल, लाइंस पब्लिक स्कूल,लिटिल चैंप, रॉकर्स बॉय, एसबीएम स्कूल, स्टडी प्वाइंट स्कूल,कल्याण बॉय, स्टार क्लब ड़ीगवाडीह ने भाग लिए।वहीं रस्सा कस्सी में 2 टीम ने भाग लिए। बास्केटबॉल में मदर टेरेसा स्कूल विजय हुई। जिस के कैप्टन प्रिंस कुमार थे। कर्ण कुमार की कप्तानी में रस्सा कस्सी में नरम दल विजय हुआ।निर्णायक की भूमिका श्रेयांश कुमार, प्रेम सिंह,सृष्टि कुमारी एवं सिमरन खातून थी।
.
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)