आजकल हमारे क्षेत्र की आवोहवा / वातावरण दूषित होता जा रहा है इसका मुख्य कारण पेंडों को अधिक कटाई होनी मुख्य कारण है जब पेंड ही नहीं होगें तो जीवन पर बुरा असर होने शुरू हो जायेगा इसलिए वृक्ष लगाना बहुत जरुरी है। आजकल हमारी सरकार भी वातावरण को शुद्व बनाने के लिए वृक्षारोपण कराने पर जोर दे रही है उसी क्रम में कुछ संगठन व संस्था पेंड लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए नजर आते हे। उसी क्रम में एक सामाजिक संस्था श्री श्याम पर्यावरण ट्रस्ट भी आजकल वृक्षारोपण कर सामाजिक कार्य करता नजर आ रहा है। उसी को लेकर आज मंगलवार को उ0प्र0 के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद में श्याम पर्यावरण ट्रस्ट ने नगर के सुप्रसिद्ध जे0एस0 पी0जी में जाकर छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण कराने की शपथ दिलाई। ओर 15 वृक्षों का वृक्षारोपण किया। ओर इसके बाद कॉलेज के छात्र/छात्राओ को पर्यावरण को बचाये रखने के लिये संस्था के लोगों ने जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार शर्मा ने कहा की मनुष्य के लिये पर्यावरण अति महत्वपूर्ण क्यो है कयोंकि पर्यावरण मनुष्य को जीवन देता है इसलिए हर एक मनुष्य को अपने घर में व आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। श्री श्याम ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु भाटी ने बताया कि हमारी यह सेवा समिति नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को पर्यावरण को शुद्व व सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करती है व कार्य भी करती है। इसके अलावा नगर में वाटर सेविंग के लिये घर – घर जाकर वॉटर वैल निःशुल्क लगाने का कार्य करती है और बीमार स्ट्रीट डॉग निशाह पशु पक्षियों के लिये भी मदद करने का कार्य करती है । इस कार्यक्रम में कोलिज के प्रचार्य डॉ0अजय कुमार शर्मा युधिष्टर सोलंकी श्री श्याम पर्यावरण ट्रस्टकेअध्यक्ष विष्णु सिंह शिवा कुमार सचिन कुमार, अमन राई,समस्त कॉलिज के छात्र एवम छात्राएं मौजूद रहे।
इस वृक्षारोपण की कुछ झलकी पेश है ब्यूरों पवन शर्मा बुलन्दशहर आजाद दुनियां न्यूज।
दि0-30/03/2022