बुलन्दशहर सिकन्दराबाद के तहसील में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस



उ0प्र0 के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद के एस0डी0एम कोर्ट परिसर में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस।
इस पर्व का शुभारंभ नगर के मुखिया राकेश कुमार ने ध्वजा रोहण कर सलामी देकर राष्ट्र गान गाकर किया उसके बाद कार्यक्रम को आगे बढाते हुए कसतूरबा गांधी शामली के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गयी ओर कई प्रस्तुति दी ओर उसके बाद कसतूरबा गांधी सलेमपुर के बच्चो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के बारे में प्रस्तुत किये। ओर तहसील प्रशासन के कर्मचारीयों ने अपने-अपने सुविचार देश भक्ति व देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के बारे में रखें ओर भारत कौशिक ने भी देश भक्ति से संबंधित एक कविता गायी। इसके अलावा मोमराज सिंह ने देश के उपर रागनी गाकर अपनी आवाज़ का जादू ऐसा बिखेरा जिसे सुन कर सभी मौजूदाजन वाह वाह कर भारत माता के नारे लगाते हुए नजर आये। इस प्रकार चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा लहराया हुआ नजर आया ओर तहसील परिसर तिरंगे में ऐसे सराबोर नजर आया जैसे नयी नवेली दुल्हन सज-धज कर अपने पिया के इंतज़ार में बैठी हो।
इस कार्यक्रम की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनिया न्यूज नेटवर्क।
दि0-16/08/2022

Related posts