बुलन्दशहर में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया कृष्ण जन्मोंत्सव



भादों के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्री कृष्ण महाराज का जन्म रात 12 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच कंस की जेल में हुआ था। शास्त्रों द्वारा बताया जाता है कि जब पृथ्वी पर बहुत अत्याचार महाराज उग्रसेन के पुत्र कंस द्वारा होने लगे तो पृथ्वी विष्णु के दरबार में गयी थी ओर कहा कि भगवन अब मेरे बसकी कंस के अत्याचार सहन करना नहीं है तो विष्णु भगवान ने वादा किया कि तू चल में कंस के वंश से ही जन्म /अवतार लेकर पापी कंस को तारुगां। उसी वादे के अनुसार विष्णु भगवान ने कंस की बहन देवकी की कोख से कंस की जेल में ही अवतार लिया था। जैसे ही विष्णु भगवान ने जन्म लिया वैसे ही सब पहरेदार गहरी नींद में सो गये थें। उसी समय आकाशवाणी द्वारा ज्ञात हुआ की गोकुल नगरी में नंद बाबा के यहाँ एक कन्या ने जन्म लिया है तुम मुझे वहां पर ले जाओं ओर उस कन्या को यहाँ ले आओं वैसा ही वसुदेव महाराज ने किया। तब ही से भादों माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को आमजन व्रत रखकर पूजा पाठकर भगवान श्री कृष्ण जी महाराज का जन्मोत्सव मनाने लगें
उसी परंपरा को बनाये रखने हेतु आज भी भादों की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्री कृष्ण महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाते है।
उसी क्रम में यूपी में जिला बुलन्दशहर में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आज 19 अगस्त भादों की अष्टमी को भगवान श्री कृष्ण जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज लोगों ने व्रत रखकर भगवान श्री कृष्ण जी महाराज की पूजा अर्चना कर खुशी मनायी इस पर्व / अवसर पर नगर बुलन्दशहर के तमाम तहसीलों के मंदिरों को खुब जमकर सजाया गया ये सभी मंदिर ऐसे लग रहे थे कि जैसे किसी की शादी हो रही हो। ओर मंदिरों में श्री कृष्ण की महाराज के अलावा सभी भगवान की मनमोहन झाँकीयाँ सजी हुई नजर आयी जिसमें देखकर आमजन खुशी से झूम उठे। इसके बाद रात 12 बजे सभी मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण जी महाराज की आरती वंदना कर भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
इस त्योहार की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों पवन शर्मा।
आजाद दुनिया न्यूज।
दि0-20/08/2022

Related posts