*बुलन्दशहर सिकन्दराबाद में गोबरधन के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों व बाजारों में वितरण हुआ अनकुट का प्रसाद*
बता दे की कार्तिक माह की अमावस्या की पावन बेला पर दीपावली का पावन पर्व / त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार का महत्व यानी उद्देश्य भगवान श्री राम द्वारा रावण का वध कर विजय पाकर अयोध्या नगरी में वापस आने की खुशी में अयोध्या वासियों ने अपने-अपने घरों की रंगाई पुताई कर सजा सँवार कर नये-नये कपड़े पहनकर खीर पूरी पकवान बनाकर खुशी मनाते हुए देशी घी के दीपक जलाये थे।
उसी परंपरा को निभाते उसी क्रम इस वर्ष भी आज 24 अक्टूबर 2022 को दीपावली का पावन पर्व बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के बाजार खुब गुले गुलजार हो गये ओर लोगों ने खुब जमकर वस्त्र, आभूषण आतिशबाजी /पटाखे, मिठाईयों की खरीददारी की। इसके अलावा नगर के मंदिरों में भी भगवान राम जी की पूजा अर्चना बड़े विधीविधान से की गयी।
उसके बाद आज 26 अक्टूबर को गोबरधन महाराज का पावन पर्व मनाया गया इस पर्व पर गोबरधन महाराज की पूजा अर्चना कर अनकुट का प्रसाद नगर के विभिन्न मंदिरों व बाजारों में वितरण किया गया। ओर रात में गोबरधन महाराज की पूजा अर्चना बड़े विधीविधान से की गयी।
इस अवसर की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनिया न्यूज।
दि0-26/10/2022