यूपी के जिला बुलन्दशहर के थाना गुलावठी क्षेंत्र के गांव कुरली में 3 नवम्बर 22 को 35 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गयी थी हत्या का कारण मृतका ममता के पति के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध होना बताया गया था। इस मामले में शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया था। ओर पुलिस द्वारा डराने धमकाने के भी आरोप लगाये गये थे। परिजनों की मांग थी कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया जाये उसी मामले को लेकर आज बुलन्दशहर क्षेत्र के थाना गुलावठी पुलिस ने मृतका महिला ममता के हत्याआरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनिया न्यूज।
दि0-06/11/2022
बुलन्दशहर सिकन्दराबाद में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति कुर्क
बुलन्दशहर सिकन्दराबाद में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति कुर्क*