बुलन्दशहर सिकन्दराबाद में मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने गरीबों को बाँटे कंबल व भोजन



हमारे भारत देश में हिन्दू सनातन धर्म के अनुसार आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पावन पर्व बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास एंव दान पुण्य कर मनाया गया।
इसी क्रम में यूपी के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने अपने आवास / कार्यालय पर गरीब जरुरतमंदो को कंबल वितरण किये ओर उनको खिचड़ी का भोजन भी वितरण कराया।
क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने बताया की हमारी भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ सहयोग कर रही है ओर हम भी सभी जरूरतमंद व बेसहारा लोगों का काम कराने के लिए वचनबद्ध है।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह के अलावा सुरेश शर्मा बौडा़, गिरीराज सिंह, राजकुमार सैनी, प्रेम राणा, पिंकी बोहरा, सचिन राज, तरसेराम गुर्जर के अलावा समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनिया न्यूज।
दि0-14/01/2023

Related posts