त्योहारों के दिन चल रहे है। सरकार नहीं चाहिए की इन त्योहारों पर किसी प्रकार की परेशानी आमजन को ना हो सकुशल त्योहार मनाये जाए इसी क्रम में यूपी के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद में बीती रात को जिले के मुखिया चंद्र प्रकाश सिंह ने पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था बनाये रखने का संदेश दिया।जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश जी ने बताया की होली, नवरात्रि, रमज़ान जैसे पवित्र त्यौहार आने वाले है इसको सकुशल मनाने के लिए आमजन को शांति व्यवस्था बनाने रखने होगी ओर बताया की हमने जामामस्जिद के इमाम साहब से भी वार्ता की ओर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है की वो अपने समुदाय के लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखे ओर अगर कोई असामाजिक तत्व नजर आये तो तहसील प्रशासन को सूचित करें।इस पैदल मार्च में जिले के मुखिया चंद्र प्रकाश के संग जिला कप्तान श्लोक कुमार , व नगर की मुखिया रेनू सिंह , नगर पालिका ई0ओ विनोद कुमार, नगर कोतवाल राजपाल तोमर मय स्टाफ के मौजूद रहे।
इस नगर भ्रमण की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनिया न्यूज l
दि0-04/03/2023