जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरका पत्थर थाना क्षेत्र के मरियम पहाड़ी गांव में भाजपा किसान मोर्चा का एक बैठक संपन्न हुआ बताते चलें कि भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा संयुक्त राष्ट्रीय मोर्चा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड के महेश्वरी मंडल के टपकी गांव में आदिवासी समाज के बीच कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवाया गया।कार्यक्रम में आदिवासी समाज के महिलाओं ने आदिवासी संस्कृति में नृत्य और पारम्परिक गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया।वहीं कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री विजयचंद्र खलखो ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विदेशों में भी देश का सम्मान बढ़ा है।मौके पर चकाई विधानसभा प्रभारी सह जिला मंत्री मनोज पोद्दार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, महेश्वरी मंडल अध्यक्ष नरेश गुप्ता, सोनो मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष रंजीत सिंह, युवा मोर्चा सोनो अध्यक्ष श्रीकांत मंडल, किसान मोर्चा सोनो मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, भगवान भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।