जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज मंगलवार की संध्या वन प्रमंडल पदाधिकारियों ने प्रखंड के आधा दर्जन आरा मिलों की जांच की।
सहायक वन रक्षक मेघा यादव के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में आरा मिल
में मौजूद लकड़ी की जानकारी ली गई और उनके आंकड़े इकट्ठे किए गए।
सहायक वनरक्षक ने बताया कि पेड़ों की अवैध कटाई की रोकथाम व अवैध लकड़ी की धरपकड़ के लिए नियमित तौर पर आरा मिलों
की जांच की जाती है। मंगलवार को भी प्रखंड के आरा मिलों की नियमित जांच की गई और आरा मिल पर रखे लकड़ी की जानकारी
हासिल की गई। मिल संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वही दूसरी और विभाग की इस कार्रवाई से मिल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। मौके पर वन विभाग के कर्मी मौजूद थे।