सोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों द्वारा शिविर लगाकर किशोरियों में एनीमिया की जांच

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट




जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों द्वारा मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर स्थानीय परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में एनीमिया जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया।

डा नागेन्द्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस जांच शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा छात्राओं की लंबाई, वजन की जांच की गई। साथ ही रक्त का नमूना लेकर एनीमिया की जांच की गई।उन्होंने बताया कि एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। इससे जहां शिशुओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास अवरुद्ध होता है। वहीं किशोरियों एवं माताओं में कार्य करने की क्षमता में भी कमी आ जाती है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत ‘ एनीमिया मुक्त

भारत कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है। देश के सभी राज्यों में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है। डा नागेन्द्र कुमार ने बताया कि जांच में कोई भी छात्रा एनीमिक नहीं पाई गई।एनीमिया मुक्त भारत के लिए प्रशासन पहले से अभियान चला रहा है। इस एनीमिया जागरूकता कैंप में 11से 18 वर्ष तक की बालिकाओं की ऊंचाई, उनके वजन और खून की जांच की गई। किशोरियों को एनीमिया के उपचार की जानकारी भी दी गई।

साथ ही खानपान के जरिए भी एनीमिया को मात देने के बारे में बताया गया। मौके पर एएनएम रूपम कुमारी, स्वास्थ्य कर्मी संजय कुमार, ललन पासवान, प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार,शिक्षक राजेश कुमार, श्याम सुंदर पांडेय, कुमार कृष्ण सत्यम, राकेश कुमार, कुमारी अल्का, अल्का कुमारी सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थी।

Related posts