जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड में धूमधाम से दुर्गा पूजा का पावन त्यौहार संपन्न हुआ।बुधवार को विशाल शोभायात्रा निकालकर लोगों ने मां दुर्गा को विदाई दी।भक्त मां शेरावाली की विदाई देने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के हर तबके के लोगों ने हिस्सा लिया और माता का जयकारा लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद थी। विधि व्यवस्था नियंत्रित करते हुए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी लगातार लोगों को हिदायत देते नजर आए। शोभायात्रा में महिला भक्तों की भीड़ भी काफी अधिक थी। सबों ने मां से खुशहाल जीवन का आशीर्वाद मांगा। भक्त नाचते गाते शोभायात्रा का हिस्सा बने। भक्तों का कहना था कि यह काफी भावुक पल होता है।