धनबाद से गिरफ्तार कर लाया
विवाहिता के साथ दुष्कर्म का आरोपित को

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट



जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म के फरार आरोपित को सोनो पुलिस ने धनबाद पुलिस की सहायता से गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद के गोन्दूडीह से गिरफ्तार कर लिया है। विवाहिता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर सोनो थाना में बीते 25 सितंबर को मामला दर्ज कराया था। इस बाबत थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि विगत 25 सितंबर को थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने चपरी के गणेश मांझी उर्फ झुना मांझी को आरोपित करते हुए अपने साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस तत्काल केस दर्ज कर मामले के अनुसंधान में जुट गई और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। आरोपित घटना के बाद से फरार था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित धनबाद के गोन्दुडीह में है। तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई मुकेश कुमार केहरी व जवानों को धनबाद भेजा गया और धनबाद पुलिस की सहायता से उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर सोनो लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts