जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज शुक्रवार को प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बटिया में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर स्वास्थ्य व आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को उनकी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से निजात संबंधित जानकारी काउंसलर ने दी।कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधक जूही अल्का,
![](https://i0.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/12/img-20221209-wa00855748473389070883392-1.jpg?resize=640%2C295&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/12/img-20221209-wa00844826003153878553288.jpg?resize=640%2C295&ssl=1)
डा परमानंद यादव, ललन पासवान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिजीत कुमार, अभिषेक कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार सिंह, दामोदर यादव, आईडीएफ के मेराज खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक जूही अल्का,डा परमानंद यादव,
![](https://i0.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/12/img-20221209-wa00831209648907394557709.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/12/img-20221209-wa00816966560456825218169.jpg?resize=640%2C295&ssl=1)
आईडीएफ के मेराज खान ने बताया कि किशोरावस्था एक परिवर्तनशील वृद्धि तथा विकास की एक महत्वपूर्ण अवस्था होती है। इस अवस्था में शारीरिक और मानसिक बदलाव बहुत तीव्रता से होते हैं। उन्होंने किशोर किशोरियों को एनीमिया, साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड पूरकता, हिंसा मुक्त जीवन, मानसिक स्वास्थ्य आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।मौके पर सत्तर किशोर किशोरियों की स्वास्थ्य जांच
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/12/img-20221209-wa00813496642074100647638.jpg?resize=640%2C295&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/12/img-20221209-wa00801026779190891596942.jpg?resize=460%2C1024&ssl=1)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/12/img-20221209-wa00766546721249520169986.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
, वजन, लंबाई आदि की जांच कर आयरन की नीली गोली, कैल्शियम, एल्बेंडाजोल के लाभ के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। परिचर्चा के बाद बच्चों से इस बाबत प्रश्न पूछे गए व विजेता किशोरियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद बच्चों को कैल्शियम की गोलियों सहित आवश्यक दवाइयां दी गई। मौके पर कुमारी प्रेमलता,रंजीत कुमार,संजीव कुमार सहित आशा कार्यकर्ता व बच्चे उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अमित कुमार, मुस्कान कुमारी, सोनम कुमारी को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इंजेंडर हेल्थ के द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg?w=640)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=640%2C163)