जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज बांका से लौटने के क्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डा अखिलेश प्रसाद सिंह का महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सोनो चौक पर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान सिकंदरा के पूर्व विधायक बंटी चौधरी भी साथ थे।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। उन्होंने बताया कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बिहार में आगामी पांच जनवरी से बांका से प्रारंभ हो रही है।
इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी साथ रहेंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में बांका चलने का आह्वान किया। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, पूर्व प्रवक्ता महेंद्र दास, जदयू जिलाध्यक्ष रामचरित्र मंडल, राजद प्रखंड अध्यक्ष मो रियासत, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शशिभूषण सिंह, बलराम मंडल, परमेश्वरी सिंह सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।