![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1600,h_579/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221115-WA0010.jpg)
धनबाद: मंगलवार को धनबाद विधानसभा अंतर्गत झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा जिला उपाध्यक्ष आकाश रवानी के बैंक मोड़ एसी मार्केट स्थित कार्यालय प्रांगण में भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने अल्पायु में अपनी शहादत देकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंकने का काम किया भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के शुभ अवसर पर उन्हें पुष्प माला चढ़ाकर जयंती मनाई गई। एवं इस मंगल अवसर पर झारखंड के स्थापना दिवस एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर उत्सव के रूप में मनाया गया। आकाश रवानी ने कहा कि आज झारखंड बेशक जवानी की दहलीज में कदम रख चुका है लेकिन जिस आशा और विश्वास के साथ झारखंडियों ने झारखंड अलग राज्य की स्थापना की थी वह अभी तक अधूरा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड प्रगति की राह पर चल पड़ा है और अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आने वाले दिनों में झारखंड उस लक्ष्य को भी प्राप्त कर लेगा जो हमारे झारखंड के शहीदों ने सपना देखा था। मौके पर झामूमो नेता मोहम्मद जमशेद आलम, स्पीच एंड डिवाइन के निर्देशक मोहम्मद मोइन अंसारी, काजल कुमारी, सोनाली गुप्ता, शुभम महतो दिनेश मंडल, अवध बिहारी, असलम अंसारी, सोहराब अंसारी, आलोक चक्रवर्ती, एसके सिंह, सोमनाथ पासवान, कृष्णा यादव, एवं अन्य उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)