जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना क्षेत्र के चरैया गांव में सोमवार को मधुमक्खियों के झुंड ने यमुना यादव की पत्नी केनिया देवी पर हमला कर दिया । जिससे केनिया देवी बुरी तरह घायल हो गई। तुरंत परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि महिला चरैया गांव स्थित खेत मे घास काट रही थी इसी दौरान किसी ने मधुमक्खी को छेड़ दिया। उसके बाद मधुमक्खियों ने महिला पर हमला कर दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाजरत महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।