मंत्री ने मृतक सीताराम सिंह के स्वजनों से मिलकर दी सांत्वना बंधाई ढाढस

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट





जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज समाजसेवी सीताराम सिंह उर्फ दुखन सिंह के आकस्मिक निधन के बाद बिहार सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह मंगलवार को चरकापत्थर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मंत्री ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि परिवार के मुखिया का निधन परिवार के सदस्यों के लिए अत्यंत पीड़ादायक होता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतक की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।सीताराम सिंह के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।दुःख की इस घड़ी में ईश्वर परिवार को संबल प्रदान करें।

इस दौरान मंत्री के साथ राहुल, रोहित, विकास सिंह, गुरुदयाल यादव, प्रभु राम, तस्लीम अंसारी, साधु यादव, वासुदेव यादव, विजय सिंह, भूषण सिंह, विनय सिंह आदि मौजूद थे। इसके बाद मंत्री घोड़वासालन में दरोगी राय की मां के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। मंत्री ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा मंत्री सोनो बाजार में लक्खी नारायण वर्णवाल की पत्नी के निधनोपरांत शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दिए। मौके पर विजय वर्णवाल, पंकज वर्णवाल, पंचानंद सिंह, गीतानंद सिंह, चंद्रशेखर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related posts