जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरका पत्थर थाना क्षेत्र के महेश्वरी पंचायत पुलिस ने बीते 26 फरवरी को एक विवाहिता की लाश बरामद की थी। उक्त मामले में मृतका के पिता ने मृतका के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।रविवार को चरकापत्थर पुलिस ने उक्त मामले में दो नामजद आरोपित पिता पुत्र को महेश्वरी चौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित मुमताज़ अंसारी मृतक महिला का ससुर है जबकि गिरफ्तार गुलाम अंसारी मृतक महिला का छोटा देवर है। हत्या व दुष्कर्म के उक्त कांड में मृतक महिला के पिता द्वारा इन दोनों पिता पुत्र के अलावे मृतका की सास, ननद और पति को भी नामजद किया गया है। घटना के बाद फरार ससुराल वाले आरोपितों की तलाश में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही थी। पुलिस को रविवार सुबह मुख्य आरोपित गुलाम अंसारी और गुलाम के पिता मुमताज़ अंसारी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।