जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले भर में बिहार दिवस को लेकर बुधवार को प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।इसी कड़ी में आज सोनो प्रखंड के स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। बच्चों ने इस दौरान जन जन का यह नारा, बिहार हमारा सबसे प्यारा, बिहार दिवस मनाएंगे घर-घर दीप जलाएंगे आदि नारे लगाए।स्थानीय आदर्श मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रभातफेरी को रवाना किया। उन्होंने बताया कि 22 मार्च बिहार के लिए खास होता है। 22 मार्च 1912 को बिहार संयुक्त बंगाल से अलग होकर एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। 2005 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब बिहार में सत्ता संभाली तो उन्होंने 22 मार्च को बिहार दिवस मनाने का ऐलान किया। इसका मुख्य मकसद राज्य की विशेषताओं को दुनिया भर में ब्रांडिंग और बिहारी होने पर गर्व करना था। वहीं विद्यालयों में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों ने सशक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका लीना कुमारी,प्रणव शेखर, शिक्षक संतोष कुमार मिश्रा, नूतन माला दुबे, अर्चना कुमारी, वंदना कुमारी, पंकज कुमार राम, संतोष कुमार तमोली, सुनीता कुमारी वर्णवाल, सुधा कुमारी, प्रियदर्शनी, विनीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में बच्चे व शिक्षक मौजूद थे।