देश में है अराजकता का माहौल को लेकर सोनो प्रखंड कार्यालय में राजद का धरना प्रदर्शन


जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड कार्यालय में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ गुरुवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने मोदी सरकार के कार्यकाल को अराजक बताया। वक्ताओं ने कहा कि नौ साल के दौरान महंगाई कमर तोड़ रही है तो कारपोरेटर ने देश की 60 प्रतिशत संपत्ति पर कब्जा जमा रखा है। दलित पिछड़ों के आरक्षण में कटौती की भी साजिश अनवरत जारी है। पूरे देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है।देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है।केंद्र सरकार बिहार के विकास में सहयोग नहीं कर रही हैं। बिहार की गठबंधन सरकार को परेशान किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य,सिंचाई, मनरेगा सहित अन्य ग्रामीण विकास और कल्याणकारी योजनाओं में केंद्र द्वारा लगातार कटौती की जा रही है।देश को भाजपा रूपी विपदा से मुक्ति दिलाने के लिए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर काम करने का आह्वाहन किया गया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष सेवक यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर सिंह,महेश दास,बंगाली यादव, मणिलाल कुशवाहा, भूषण सिंह, जयरुद्दीन अंसारी, नंदन कुमार, सुमन शेखर, बसारत अंसारी, कल्लू मरांडी, सुधीर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts