कई कांडो का वांछित अपराधी नक्सली चिल्काखांड से गिरफ्तार

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरकापत्थर थाना क्षेत्र में पुलिस व एसएसबी चरकापत्थर के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए नक्सल विरोधी सर्च अभियान के दौरान चिल्काखांड से नक्सल कांड के एक फरार आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान चिल्काखांड के महेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। इस बाबत चरकापत्थर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने बताया कि एसएसबी के सहायक कमांडेंट आशीष वैष्णव व जवानों के साथ थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर चिल्काखांड से महेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नक्सली सुरंग यादव,कोल्हा यादव व राजू यादव का सहयोगी रहा है। गिरफ्तार आरोपित पर खैरा थाना में मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को खैरा पुलिस को सौंप दिया गया है।

Related posts