सोनो में गुरु पूजन का किया आयोजन किया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रखंड इकाई ने सोनो में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन कर भगवा ध्वज की पूजा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के खंड कार्यवाह अभिषेक पांडेय उर्फ मोनू पांडेय ने की।इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए संघ के प्रचारक बिनोद कुमार ने सामाजिक व राष्ट्रीय हित में संचालित से संघ की विविध गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि आरएसएस के स्वयंसेवकों ने देश की सुरक्षा व सामाजिक विकास के लिए समर्पित भाव से अपना सतत योगदान किया है। संघ के संस्थापक डा हेडगेवार के जीवन व आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। संघ के ध्वज व डा हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी गुरु दक्षिणा अर्पित की।मौके पर जिला प्रचारक जमुई रणजीत राठौड़, खण्ड बौद्धिक प्रमुख अंशुधर वर्णवाल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संजीप सिंह, भाजपा जिला महामंत्री मनोज सिंह, बमबम पाण्डेय गोलु, आनन्द सिंह, विवेक पालिवार, सुधाकर सिंह, पिन्टू सिंह, नीलमणि सिंह, रणजीत साव, गोपाल सिंह, मंजीत राय सहित कई स्वयं सेवक मौजूद रहे।

Related posts