प्रखंड केविद्यालयों का निरीक्षण कर डीपीओ ने दिए आवश्यक निर्देश

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सोनो व आदर्श मध्य विद्यालय सोनो का नव पदस्थापित डीपीओ मानस मिलिंद व डीपीओ स्थापना शिवकुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। डीपीओ मानस मिलिंद ने परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सोनो में बारी-बारी से सभी वर्ग कक्ष में जाकर छात्राओं से बातचीत की। उन्हें नियमित तौर पर विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद स्मार्ट क्लास को संचालित कराकर देखा। डीपीओ ने लैब, पुस्तकालय, शौचालय, पेयजल आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में शिक्षक उपस्थिति पंजी, विद्यालय विकास मद, छात्र विकास मद, साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति की अद्यतन जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार से प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।वहीं डीपीओ स्थापना शिवकुमार शर्मा ने आदर्श मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। बच्चों की उपस्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए उसे और बढ़ाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान लिपिक पीयूष कुमार, मध्याह्न भोजन साधन सेवी राजेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक सुनील कुमार,शिक्षक राजेश कुमार, श्याम सुंदर पांडेय, विवेक कुमार सिंह, संतोष कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।

Related posts