सोनो प्रखंड के युवाओं द्वारा आजादी का जश्न, निकाली तिरंगा यात्रा

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्टजिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनो के युवाओं द्वारा आजादी के 77 साल पूरा होने पर देश का युवा भी इस अमृत महोत्सव के इस जश्न में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है।देश भर में तिरंगा रैली निकाली जा रही हैं।देशकी कई सड़कों के किनारे तिरंगा लगाया गया है।कहीं पर बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है तो कहीं तिरंगा यात्रा की मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। वहीं कहीं पर नाव पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। ऐसा ही कुछ सोनो में भी देखने को मिला। सोनो में 150 मीटर तिरंगा के साथ पैदल यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रभक्ति से प्रेरित होकर युवाओं के साथ बड़ी संख्या में नौनिहालों की भागीदारी शानदार रही। 11 बजे आदर्श मध्य विद्यालय सोनो के मैदान से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा गोविंद सिंह चौक, विष्णु चौक, आनंद सिंह चौक, बजरंगबली मंदिर, सिंचाई कॉलोनी, थाना रोड, प्रखंड कार्यालय होते हुए पुनः आदर्श मध्य विद्यालयसोनो के मैदान में पहुंचा,जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ इसका समापन हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति से प्रेरित होकर लोग भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह,भाजयुमो के मंजीत कुमार सिंह,समाजसेवी आनंद सिंह, विवेक पालीवार, अभिषेक पांडेय मोनू, बमबम पांडेय, विकास साव, लव कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Related posts