जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक बैठक सोनो में आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि महागठबंधन के नेता सह बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी इस बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में है।केंद्र की वर्तमान सरकार संविधान विरोधी है।बीजेपी नफ़रत की राजनीति कर रही है। सरकार अपने वायदे को पूरा करने में असफल रही है।आज देश में कमरतोड़ मंहगाई है वहीं बेरोजगारी चरम पर है।जनता त्राहिमाम कर रही है और बीजेपी नफरत फैलाने में लगी है।इसलिए इस मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना है ताकि देश की एकता और संविधान सुरक्षित रह सके।उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से घर घर संपर्क करने का मंत्र देते हुए अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा।मौके पर जदयू के जमुई जिलाध्यक्ष रामचरित्र मंडल, राजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेंद्र दास, राजद के प्रखंड अध्यक्ष रियासत हसन, जदयू युवा नेता राजीव कुमार, बलराम मंडल, दिलीप यादव, सहदेव यादव, टुलु कुमार, जानकी यादव सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।