आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी डंडे से रसोइया की नाबालिग बेटी से छेड़खानी के आरोप में प्रधानाध्यापक को पीटा

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रसोईया की बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने रजौन पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दुधनियां के प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञानदेव यादव की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। घायल प्रधानाध्यापक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया। बताया जाता है कि मंगलवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक ने मां के बदले बेटी को मध्याह्न भोजन बनाने के लिए विद्यालय बुलाया था। काम का बहाना बनाकर उसे छुट्टी के बाद भी विद्यालय में रोका और फिर उसके साथ छेड़खानी की। उक्त मामले को लेकर शनिवार को विद्यालय में पंचायत हो रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ा और आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी।

पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार को मां उसके मौसी के यहां चली गई थी।मां के बदले खाना बनाने के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञानदेव यादव ने उसे बुलाया। छुट्टी के बाद काम का बहाना कर उसे रोक लिया। फिर गलत नीयत से कमर पकड़ा और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने कहा उसने इसका विरोध करते हुए चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोगों इकट्ठा हो गए और मामले को समझाकर शांत कराया।बुधवार को पीड़िता अपने मां के साथ इसकी शिकायत करने विद्यालय पहुंची।

दोनों पक्षों के बीच हो हल्ला हो रहा था, जिसे सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शनिवार को पंचायत में मामले के निपटारे की बात कही। पंचायत के दौरान प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की गई।वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञानदेव यादव ने ग्रामीण मोहन, यादव, वकील यादव व विद्यालय की रसोइया गीता देवी, समरी देवी को आरोपित करते हुए बताया कि पांच लाख रुपया रंगदारी नहीं देने पर उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। ग्रामीण मोहन यादव, वकील यादव ने विद्यालय भवन बनाने में उससे रंगदारी मांगी थी। उसने किसी तरह बीस हजार रुपया दिया भी।अब जबरन पांच लाख रुपया मांगा जा रहा था। इसका विरोध करने पर साजिश के तहत फसाने के लिए मोहन यादव, वकील यादव, रसोइया गीता देवी, समरी देवी ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि शुक्रवार को भी उक्त आरोपितों ने उससे विद्यालय की चाबी छीन ली थी।मामले को लेकर ग्रामीणों और प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा अलग-अलग मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अभिनंदन कुमार थानाध्यक्ष,चरकापत्थर घटना की जानकारी मिली है,जो भी दोषी होंगे, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts