11 सूत्री मांगों के समर्थन में पंच सरपंच संघ ने दिया एकदिवसीय धरना सरकार की गलत नीतियों के कारण उपेक्षित हैं न्याय प्रतिनिधि

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज राज्य संघ के आह्वाहन पर 11 सूत्री मांगों के समर्थन में पंच सरपंच संघ सोनो ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया।इस प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधि मकबूल अंसारी ने किया। इस दौरान बड़ी तादाद में मौजूद पंचों सरपंचों को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ग्राम कचहरियां आज उपेक्षित है।न्याय

प्रतिनिधियों को ना कोई सुविधा मिली है और ना कोई शक्ति ही प्रदान की गई है। यहां तक कि नोटिस तामिला करने के लिए चौकीदार की व्यवस्था नहीं है। नोटिस तामिला प्रतिनिधियों को स्वयं करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन के बाद से ही अब तक सैकड़ो न्याय प्रतिनिधियों को मानदेय नहीं मिला है।

धरना प्रदर्शन के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ग्यारह सूत्री मांग पत्र सोपा गया। मौके पर लभीत सिंह, मिट्ठू यादव, मिथिलेश पांडेय, जेठा मुर्मू, बबलू अंसारी, नकुल ठाकुर, यमुना ठाकुर, योगेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

Related posts